[ad_1]
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी में नगर निकाय चुनाव को लेकर बलिया के बाद अब संभल में बगावत हो गई है। यहां सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क और उनके पौत्र कुंदरकी से विधायक जियाउर रहमान बर्क ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार से पल्ला झाड़ लिया है। ये दोनों निर्दल उम्मीदवार को चुनाव लड़ा रहे हैं।
बलिया के सिकंदरपुर विधायक भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। दूसरी तरफ कई जगह पार्टी नेतृत्व ने अधिकृत उम्मीदवार के बजाय निर्दलियों को समर्थन दिया है। अधिकृत उम्मीदवारों को पीछे करने से पार्टी के आम कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
बलिया के सिकंदरपुर में सपा ने दिनेश चौधरी को टिकट दिया है। इससे सपा विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने भीष्म यादव को निर्दल मैदान में उतार दिया। वह पूरे दमखम के साथ भीष्म को चुनाव जिताने में लगे हैं। इसी तरह संभल नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर सपा ने विधायक इकबाल महमूद की पत्नी रुखसाना इकबाल को मैदान में उतारा।
पूर्व विधायक इकबाल और सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के बीच लंबे समय से अंदरूनी विवाद रहा है। ऐसे में सांसद बर्क ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ निर्दल उम्मीदवार के तौर पर फरहाना यासीन को उतार दिया है।
[ad_2]
Source link