Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra will be held in Agra on 25th February

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra Will Be Held In Agra On 25th February – Amar Ujala Hindi News Live

[ad_1]

राहुल गांधी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में 25 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होगी। इसे लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा टेढ़ी बगिया स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से शुरू होगी। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रस्तावित रूट का निरीक्षण किया।

इन मार्गों से होकर निकलेगी यात्रा

शहर कांग्रेस प्रवक्ता आईडी श्रीवास्तव ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा टेढ़ी बगिया से शुरू होकर सौ फुटा रोड स्थित सीएनजी पंप तक पदयात्रा करेगी। इसके बाद शाहदरा, नुनिहाई होते हुए आंबेडकर पुल से यमुना किनारा, हाथी घाट, लाल किला, बालूगंज गुरुद्वारा रोड, मॉल रोड, प्रताप पुरा, राणा प्रताप कॉलोनी, सदर बाजार होते हुए बुंदू कटरा, गोपाल पुरा, सेवला होते हुए तेहरा चौराहे पर पहुंचेगी। 

तेहरा से सैंया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की ओर से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डटोसरा को ध्वज हस्तांतरण किया जाएगा। यात्रा मनिया, धौलपुर, मुरैना होते हुए ग्वालियर में रात्रि विश्राम करेगी। रूट के निरीक्षण में पूर्व प्रदेश प्रवक्ता हाजी जमील उद्दीन कुरैशी, अशोक शर्मा, विनोद जरारी, सोनू सक्सेना, प्रदीप जैन सीए आदि शामिल रहे। ब्यूरो

लोगों को जानकारी दी जाएगी

पार्टी के लोगों ने पूरे यात्रा मार्ग पर स्वागत के लिए होर्डिंग्स, बैनर, झंडे आदि लगाने के स्थान को चिह्नित कर लिया है। बुधवार से पूरे शहर में लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार शुरू कर दिया जाएगा।

[ad_2]

Source link