Meerut Nikay Chunav Result Live:बागपत-सहारनपुर में Bjp ने बनाई बढ़त, मेरठ में ऊंची उड़ रही पतंग – Up Nikay Chunav 2023 Meerut Nagar Nigam Election Winning Candidates Municipal Corporation Vote Counting Live

[ad_1]

10:38 AM, 13-May-2023

Up Nikay Chunav Result
– फोटो : Amar ujala

मेरठ में पहले राउंड के बाद औवेसी की पार्टी प्रत्याशी मौ. अनस 89 वोट से आगे चल रहे हैं।  मेरठ में महापौर पद के लिए पहले राउंड के बाद एआईएमआईएम प्रत्याशी मोहम्मद अनस भाजपा के हरिकांत से 89 वोट से आगे हो गए हैं।

मेरठ प्रथम चरण का मेयर परिणाम इस प्रकार है-

एआईएमआईएम के प्रत्याशी मौ. अनस आगे, दूसरे नम्बर पर भाजपा के हरिकांत अहलूवालिया, सीमा प्रधान तीसरे नंबर पर।

एआईएमआईएम- 2396

बीजेपी – 2307

सपा- 1363

बसपा- 306

कांग्रेस- 184

10:36 AM, 13-May-2023

सहारनपुर और बागपत में BJP ने बनाई बढ़त

सहारनपुर में चौथे राउंड तक नतीजे इस प्रकार हैं-

डॉ. अजय कुमार (BJP) 43954

खदीजा मसूद (BSP) – 34627

नूर हसन (SP) – 5867

9327 वोटों से अजय कुमार (बीजेपी) आगे

बागपत में पहले राउंड के नतीजे इस प्रकार हैं-

राउंड 1 

राजकुमार भाजपा 3089

राजुद्दीन रालोद 1381

भाजपा  1708 से आगे

10:30 AM, 13-May-2023

खरखौदा में बसपा प्रत्याशी आगे

खरखौदा से पहले चरण की मतगणना में बसपा प्रत्याशी मनीष गौतम सबसे आगे दूसरे नंबर पर भाजपा से राजकुमार त्यागी रहे।  

किठौर के शाहजहांपुर में वार्ड 2

एयाज 73

तबारक 201

नवनीत 40

नसीब आलम 119

वासी 142

निर्दलीय प्रत्याशी वासिउर्रह्मान आगे चल रहे हैं।

10:19 AM, 13-May-2023

सिसौली वार्ड नंबर 1 से प्रत्याशी मंजू देवी ने जीत हासिल की

नगर पंचायत सिसौली मुजफ्फरनगर

आरती बालियान, निर्दलीय  564

सुभाषिनी, निर्दलीय 581

नीरज देवी, रालोद 323

जानसठ-पहला राउंड

गठबंधन-आबिद हुसैन-441

भाजपा-प्रवेंद्र भड़ाना-262

बसपा-शाहनजर-60

निर्दलीय-रजनीश सैनी-75

सिसौली वार्ड नंबर 1 से प्रत्याशी मंजू देवी ने 259 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर रही कुसुम ने 215 मत प्राप्त किए।

पुरकाजी 

वार्ड 7 से रालोद प्रत्याशी मौहम्मद इस्तखार 91 वोटों से विजयी

दूसरे नंबर पर भाजपा के विपिन गोयल को 191 मत मिले

10:14 AM, 13-May-2023

कांधला नगर पालिका में भाजपा और सपा में कांटे की टक्कर

शामली के कांधला में पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है। पहले राउंड में सपा को 1498 मत मिले । भाजपा प्रत्याशी को 1496 मत मिले । 

लोकदल प्रत्याशी को 1090 मत मिले । 

बसपा प्रत्याशी को 264 मत मिले । 

निर्दलीय प्रत्याशी प्रतिभा देवी को128 मत मिले। कांधला नगर पालिका की मतगणना कैराना पब्लिक इंटर कॉलेज में चल रही है।

फिलहाल शामली नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी अरविंद संगल, गठबंधन प्रत्याशी से 461 वोट से आगे चल रहे हैं।

10:11 AM, 13-May-2023

बिजनौर व बड़ौत में हंगामा, पर्ची में निकला नोट


मतदाता पर्ची में निकला नोट
– फोटो : अमर उजाला

बड़ौत के टेबल नंबर दो पर हंगामा हो गया। यहां आरएलडी और बीजेपी समर्थको के बीच हंगामा हुआ और नोकझोंक भी हुई। मौके पर एडीएम और एएसपी पहुंचकर मामला सुलझाने में जुटे हुए हैं। बताया गया कि मतगणना स्थल पर मतदाता पर्ची में नोट निकलने पर हंगामा हुआ। 

बिजनौर में झालू नगर पंचायत के भाजपा उम्मीदवार और सपा उम्मीदवार में मतगणना स्थल पर धक्का-मुक्की हो गई। डाक मतपत्र को निरस्त किए जाने को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने मामला शांत करा दिया।

10:11 AM, 13-May-2023

मेरठ में हरिकांत अहलुवालिया ने बनाई बढ़त

मेरठ में महापौर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हरिकांत अहलुवालिया ने बढ़त बना ली है। वह अब आगे चल रहे हैं। हालांकि वोट का आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। पहले राउंड के रुझान के बाद ही स्थिति साफ होगी।

मेरठ नगर निगम

बीजेपी 35 वार्ड, सपा 15 वार्ड में, बीएसपी 25 वार्ड व अन्य 12 वार्ड में आगे चल रही है।

10:01 AM, 13-May-2023

मेरठ में मतगणना की शुरुआत से ही दिलचस्प हुआ मुकाबला

मेरठ में वार्ड -55 फतेउल्लापुर में ओवैसी के महापौर प्रत्याशी को सबसे ज्यादा वोट मिले है। औवेशी के प्रत्याशी सपा-बसपा से 200 वोट से आगे चल रहे हैं।

वार्ड 55 फतेहउल्लापुर में महापौर पद पर मिले वोट इस प्रकार हैं-

वार्ड के रुझान में उड़ी पतंग, 

अनस को मिले 274 वोट, 

सीमा प्रधान को मिले 174 वोट, 

भाजपा का भी खुला मुस्लिम इलाकों में खाता, हरिकांत को मिले 198 वोट।

 

10:00 AM, 13-May-2023

बिजनौर में इस प्रकार चल रही मतगणना

बिजनौर- झालू नगर पालिका पंचायत में प्राप्त पत्रों का विवरण

कुल डाक पत्र 15

शहजाद  – 7

लोकेन्द्र    – 6

किश्वर     – 2

नगर पंचायत मंडावर कुल 5 डाक मत पत्र

अजमल बीजेपी -4

आसिफ समाजवादी पार्टी -1

अफजलगढ़ नगरपालिका परिषद में पोस्टल बैलेट पेपर में 

1 खतीजा अंसारी 1 भाजपा 

2 तबस्सुम जावेद विकार 1 निर्दलीय

3 अजराना वजीर 1 असपा 

कैंसिल 1

टोटल 4 वोट

हल्दौर कुल डाक मत 22

भाजपा 03

आरएलडीए 06

बसपा। 01

निर्दलीय  03

निरस्त   09

नजीबाबाद नगर पालिका 

नजीबाबाद नगर पालिका के पहले राउंड में निर्दलीय इंजीनियर मोअज़ज़्म खान 3903 आगे 

 भजपा 1548 पीछे

 समाजवादी पार्टी 943

स्योहारा नगर पालिका

अब तक खुले 10 बूथों पर हाथी 223, साइकिल 689, पंजा 131, झाड़ू 945, कमल का फूल 803, लालटेन 307, पंखा 457

 

शेरकोट नगर पालिका

निर्दलीय प्रत्याशी शबनम नाज – 3589

बीजेपी –1629

समाजवादी -1766

चांदपुर 

वार्ड 16 बूथ 49 में निर्दलीय प्रत्याशी रमेश को 278

भाजपा को अमित को 246 वोट मिले।

09:59 AM, 13-May-2023

बागपत में अब तक के नतीजे

बडौत पोस्टल

भाजपा प्रत्याशी सुधीर मान – 40

रालोद प्रत्याशी  बबीता – 106

अमीनगर सराय 

मांगेराम भाजपा 440

सुनीता निर्दलीय 667

 

बड़ौत में फर्जी एजेंट को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिसकर्मी उसे पकड़कर बाहर ले गए।

छपरौली नगर पंचायत अपडेट

पोस्टल बैलेट जानकारी

कुल बैलेट -17 

निरस्त -10

योगेंद्र को 2 मिली

रणधौल को 01 मिली

संजीव को 01 मिली

धर्मेंद्र को 02 मिली

विक्रम को 01 वोट मिली

09:53 AM, 13-May-2023

सहारनपुर में पहले राउंड की मतगणना जारी, बसपा प्रत्याशी आगे

सहारनपुर नगर निगम महापौर पद के चुनाव में पहले राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ अजय कुमार, बसपा प्रत्याशी खतीजा मसूद से 2434 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के अजय कुमार को 11367 वोट, बसपा की खतीजा मसूद को 8933 वोट, सपा के नूर हसन को 643 और कांग्रेस के प्रदीप वर्मा को 464 मत मिले हैं।

पहला राउंड के नतीजे इस प्रकार हैं-

डा अजय कुमार (BJP) – 11367

खदीजा मसूद (BSP) – 8933

नूर हसन (SP) – 643

प्रदीप वर्मा (कांग्रेस) – 239

2433 वोटों से डा अजय सिंह आगे

09:49 AM, 13-May-2023

सरधना में पोस्टल बैलेट में बसपा आगे

सरधना में पोस्टल बैलेट की गिनती इस प्रकार रही-

सुमन पंवार – 9

सबीला बेगम- 3

मंजू लता 8

अन्य -00

09:46 AM, 13-May-2023

मेरठ में डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुई मतगणना


मेरठ में मतगणना
– फोटो : अमर उजाला

मेरठ में मतगणना करीब डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुई, लेकिन अभी पहला रुझान नहीं आया है। मतगणना स्थल के बाहर कड़ा पहरा लगा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है।

09:40 AM, 13-May-2023

मवाना व हस्तिनापुर में मतगणना जारी, अब तक ये रहे नतीजे

डाक मतपत्रों में भाजपा को 11 सपा को एक राष्ट्रीय लोकदल को 4 बसपा को एक एआईएमआईएम को एक निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर नरेश चंद्रा को 32 निर्दलीय प्रत्याशी सुनीत को 6 मत मिल। तहसील परिसर में मतगणना में पहले चक्र में टेबल नंबर एक पर वार्ड संख्या 1 टेबल नंबर दो पर वार्ड संख्या -2 वी टेबल नंबर तीन पर वार्ड संख्या 3 की मतगणना जारी है। 

मेरठ के हस्तिनापुर नगर पंचायत के लिए 22 डाक पत्रों में 15 मत निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. सुनीता रानी व 7 मत भाजपा प्रत्याशी सुधा खटीक मिले है।

09:37 AM, 13-May-2023

शामली में भाजपा प्रत्याशी अंजलि शर्मा आगे

शामली जनपद में नगर पालिका अध्यक्ष पद के पोस्टल की गिनती जारी है। यहां बैलेट पेपर में थानाभवन से 12 वोट भाजपा की अंजलि शर्मा को मिली 3 वोट मीना देवी को मिली, ममता को 1 वोट मिली, मुशयदा को 2 वोट मिली, 1 वोट निरस्त हो गई।

[ad_2]

Source link