Route final of Vande Bharat train from Gorakhpur to Lucknow

Good News:गोरखपुर से लखनऊ जाना हुआ और आसान, वंदे भारत ट्रेन का रूट फाइनल – Route Final Of Vande Bharat Train From Gorakhpur To Lucknow

[ad_1]


गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


पूर्वोत्तर रेलवे को मिली पहले वंदे भारत का ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा। इस बीच बुधवार को उसका रूट फाइनल हो गया है। यह ट्रेन सवा चार घंटे में गोरखपुर से लखनऊ पहुंचा देगी। यह ट्रेन 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात जुलाई के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले पूर्वोत्तर रेलवे अपनी तैयारियों को पूरा करने में जुट गया है। इसी दिन प्रधानमंत्री मोदी वंदे भारत को हरी झंडी दिखा सकते हैं। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले रेलवे प्रशासन वंदे भारत का ट्रायल भी कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  सात को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी: 110 किमी की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, चार ही घंटे में पहुंची लखनऊ

 

[ad_2]

Source link