Ghosi Upchunav Result Live:दो चरण में पिछड़ने के बाद 9वें राउंड में सुधाकर सिंह की वापसी, सपा 9342 वोट से आगे – Ghosi By Election Result 2023 Live Vote Counting Today Bjp Vs Sp Sudhakar Singh Dara Singh Chauhan News

[ad_1]

12:24 PM, 08-Sep-2023

ghosi chunav result: सुधाकर सिंह ने निर्णायक बढ़त कायम की

घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। नौ राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर सपा के सुधाकर सिंह ने 9342 वोटों से बढ़त बना रखी है। नौ राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 34017 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 24675 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 9342 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11:59 AM, 08-Sep-2023

ghosi up chunav: अपने गढ़ में हो गई भाजपा पीछे, 2022 में तेरह चक्र तक थी आगे

घोसी उपचुनाव की गिनती जारी है। पहले घोसी तहसील के बड़राव ब्लॉक के मतदानों की गिनती हो रही है। जहां पांचवें राउंड तक भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने पीछे रहे। जबकि 2022 चुनाव में इस ब्लॉक से 13 चक्र तक भाजपा आगे रही थी।

 

11:57 AM, 08-Sep-2023

ghosi up chunav: मुरझाए चेहरे पर दिखी मुस्कान, सातवें चरण में बढ़त से बढ़ी संभावना

मतगणना के शुरूआती छह चरणों में आठ हजार 557 वोट से पीछे चल रहे भाजपा प्रत्याशी सातवें चरण में सपा प्रत्याशी से 1372 मत आगे निकले। उन्हें सातवें चरण में 4083 मत मिले जबकि सपा प्रत्याशी को 2711 मत मिले। ऐसे में छह चरणों से पीछे चल रहे भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों में खुशी दिखी। वो बात करते दिखे कि अब बढ़त लगातार बढ़ती जाएगी। फिर भी सातवें चरण की गिनती के बाद भी सपा प्रत्याशी 7185 मतों से आगे चल रहे थे, ऐसे में दिलस्चप होगा कि भाजपा प्रत्याशी क्या यह आंकड़ा कर पाएंगे या आंकड़ा बढ़ता ही जाएगा।

 

11:55 AM, 08-Sep-2023

ghosi counting: आठ राउंड में सपा 6883 मतों से आगे

घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। आठ राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर सपा के सुधाकर सिंह ने बढ़त बना रखी है। आठ राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 29030 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 22147 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 6883 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11:46 AM, 08-Sep-2023

ghosi results: सातवें चरण में पहली बार दारा सिंह चौहान को सपा से 1372 मत ज्यादा मिले

घोसी उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। समाजवादी पार्टी ने लगातार बढ़त बना रखी है। सातवें राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर भारी बढ़त बनाई हुई है। हालांकि सिर्फ सातवें राउंड में भाजपा को सपा से ज्यादा वोट मिले हैं। सातवें चरण में पहली बार दारा सिंह चौहान को सपा से 1372 मत ज्यादा मिले।

11:20 AM, 08-Sep-2023

ghosi counting: छठे राउंड में सपा 8557 मतों से आगे

घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी काफी आगे निकल गई है। छठे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से सपा के सुधाकर सिंह भारी मतों से बढ़त बनाकर आगे चल रहे हैं। छठे राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 22785 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 14228 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 8557 वोटों से आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Ghosi Bypoll Results: शुरुआती रुझान के बाद भाजपा नेता बोले- सपा सिर्फ हल्ला मचाती है, थोड़ा इंतजार कीजिए

 

11:09 AM, 08-Sep-2023

election result ghosi: पांचवें राउंड में सपा 7019 मतों से आगे

घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी ने लगातार बढ़त बना रखी है। पांचवें राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। पांचवें राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 18946 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 11927 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 7019 वोटों से आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  By Poll Results Live: त्रिपुरा-बंगाल में भाजपा, तो यूपी में सपा आगे, जानें सभी सीटों पर ताजा रुझान

10:45 AM, 08-Sep-2023

ghosi vidhan sabha: चौथा राउंड में सपा 4067 वोटों से आगे

घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी ने लगातार बढ़त बना रखी है। चौथे राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। चौथे राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 14286 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 10219 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 4067 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10:40 AM, 08-Sep-2023

ghosi election: भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- सपा सिर्फ हल्ला मचाती है, जीत तो भाजपा की ही होती है

काउंटिंग एजेंट बने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सपा पर चुटकी ली। उनसे जब पूछा गया कि सपा तो अभी से जीत का जश्न मना रही है तो उन्होंने कहा कि सपा की आदत है शुरू में जश्न मनाने की और हल्ला मचाने की। बाद में जीतती भाजपा ही है और यहां भी भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की बड़ी जीत होने जा रही है। अभी तो शुरुआती रुझान ही है।

10:30 AM, 08-Sep-2023

election: सपा के सुधाकर सिंह 1992 वोटों से आगे

घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी ने लगातार बढ़त बना रखी है। तीसरे राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। तीसरे राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 10334 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 8342 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 1992 वोटों से आगे चल रहे हैं।

 

10:03 AM, 08-Sep-2023

Ghosi Result: दो राउंड में 110 वोट नोटा को

घोसी उपचुनाव के 32 राउंड की मतगणना में दो चरण की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 6844 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दारा चौहान को 5472 वोट मिले हैं। ऐसे में अभी सपा प्रत्याशी 1372 वोट से आगे हैं। इस दौरान 110 नोटा को वोट मिले हैं।

 

09:51 AM, 08-Sep-2023

ghosi by election: दूसरे राउंड में सपा आगे

दारा सिंह चौहान 5472 (भाजपा)

सुधाकर सिंह 6844 (सपा)

दूसरे राउंड के बाद 1372 वोट से सुधाकर सिंह आगे

 

09:29 AM, 08-Sep-2023

ghosi live: पहला राउंड

दारा सिंह चौहान 3203 (भाजपा)

सुधाकर सिंह 3281 (सपा)

पहले राउंड के बाद 78 वोट से सुधाकर सिंह आगे

09:23 AM, 08-Sep-2023

ghosi chunav: रुझान में बड़ा उलटफेर

घोसी उप चुनाव के रण का आज परिणाम आएगा। मतगणना जारी है। रुझान में उलटफेर हुआ है। घोसी सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती में अब सपा ने बढ़त बना ली है। सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को पीछे छोड़ दिया है। पहले भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे थे।

09:15 AM, 08-Sep-2023

ghosi up: सोशल मीडिया के हर एक अपडेट पर टिकी नजर

मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे को लेकर लोगों में इतनी रुचि दिखी कि सुबह से मतगणना को लेकर उत्सुक दिखे। मतगणना को लेकर एक-एक पल की जानकारी के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते दिखे

 

[ad_2]

Source link