बात करते समय जल्दी चुप नहीं होता था ब्वॉयफ्रेंड, महिला ने दे दिया ज़हर, फिर…

अमेरिका। कभी न कभी किसी न किसी मुद्दे पर दो सबसे अच्छे दोस्तों में भी बहस हुई होगी, लेकिन इसके बदले कोई अगले आदमी को ज़हर तो नहीं दे सकता। अमेरिका के फ्लोरिडा में एक महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को सिर्फ इसलिए ज़हर दे दिया, क्योंकि वो लगातार बोल रहा था और चुप ही नहीं हो रहा था।
इंडिपेंडेंट की खबर के मुताबिक जिस महिला ने ये किया है, उसका नाम एल्विस पैरिश है। 54 साल की एल्विस ने अपने 61 साल के ब्वॉयफ्रेंड विलियम कार्टर के साथ ये अत्याचार किया। घटना के बाद खुद एल्विस ने ही पुलिस को फोन करके इस बात की जानकारी भी दी कि उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को ज़हर दे दिया है। एल्विस ने अपने ब्वॉयफ्रेंड विलियम को उनके लेमनेड ड्रिंक में ज़हर मिलाकर दिया था और घटना के तुरंत बाद पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक एल्विस ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए कहा कि अगर वो उस वक्त विलियम ज़हर नहीं दे देती तो वो चुप नहीं होता। विलियम की ज्यादा बोलने की आदत से वो काफी परेशान थी, जिसका समाधान उसने उसे जहर देकर कर दिया। जब विलियम पर ज़हर का असर होने लगा तो उसकी तबीयत खराब होने लगी। ऐसे में डरकर एल्विस ने पुलिस को फोन लगा दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और विलियम को फटाफट अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर्स ने बताया कि विलियम की जान बच गई है और उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद एल्विस को गिरफ्तार कर लिया गया है।