Woman stomach torn due to horn attack with cow attack in Agra condition critical

Agra:गाय ने महिला पर बोला हमला, सींग मारने से पेट फटा… मची चीख पुकार; कूड़ा फेंकने निकली थी – Woman Stomach Torn Due To Horn Attack With Cow Attack In Agra Condition Critical

[ad_1]

गाय
– फोटो : पिक्साबे

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को घूरे पर कूड़ा डालने गई महिला पर छुट्टा गाय ने हमला कर दिया। सींग धंसने से महिला का पेट फट गया। आंतें बाहर आ गईं। गंभीररूप से घायल महिला को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

घटना बरहन थाना क्षेत्र के मुखवार ग्राम पंचायत की है। परिजन के मुताबिक मीरा देवी पत्नी देवेश कुमार मंगलवार की शाम करीब चार बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित घूरे पर कूड़ा फेंकने गई थी। तभी पीछे से आई छुट्टा गाय ने हमला कर दिया। चीखें सुनकर जब तक लोग दौड़ते, गाय ने मीरा के पेट में सींग घोंप दिया। इससे उसका पेट फट गया। आंतें बाहर निकल आईं। लोगों ने गाय को भगाकर उसकी जान बचाई।

पहले भी गोवंश कर चके हैं हमले

गाय के हमले में गंभीररूप से घायल महिला को परिजन ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। गोवंश के हमले में पहले भी कई लोग घायल हो चुके है। कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर, नगला गोकुल निवासी बच्चू सिंह, बरहन निवासी ज्ञानेंद्र सिंह, हरनाम सिंह आदि भी पूर्व में गोवंश के हमले में घायल हो चुके हैं।

[ad_2]

Source link