AE PWD dies due to brain hemorrhage

Ae Pwd Dies Due To Brain Hemorrhage – Aligarh News

[ad_1]

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

Updated Sat, 10 Feb 2024 12:45 AM IST

मृतक एई कुशपाल सिंह
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


थाना पाली मुकीमपुर के गांव तरेंची निवासी 59 वर्षीय कुशपाल सिंह पुत्र छत्तर सिंह का ब्रेन हैमरेज होने से निधन हो गया। कुशपाल सिंह जनपद इटावा में लोक निर्माण विभाग में एई के पद पर तैनात थे।

30 जनवरी की शाम ब्रेन हैमरेज होने पर परिवार वाले उन्हें अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था, जहां 8 फरवरी की देर शाम उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे चार बेटी, एक बेटा सहित पत्नी को रोता छोड़ गए हैं। 

[ad_2]

Source link