दिवाली पर ऐसे बनाएं रंगोली कि ‘मां लक्ष्मी’ हो जाएं प्रसन्न

दिवाली की खुशियां और फेस्टिविटीज जहां रोशनी और दीयों के बिना अधूरी है वहीं, रंग-बिरंगी रंगोली के बिना भी दिवाली का त्योहार पूरा नहीं होता। पूजा घर से लेकर, लिविंग रूम तक और घर के आंगन से लेकर मेन गेट तक… हर जगह रंगोली के रंग त्योहार की खुशियों को कई गुना बढ़ा देते हैं।
रंगोली खासतौर पर रंगों के अलावा फूलों की पंखुडिय़ों से भी बनाई जाती है। रंगोली सिर्फ दिवाली के मौके पर ही नहीं बल्कि ओणम और पोंगल जैसे त्योहारों पर भी दक्षिण भारत में बनाई जाती है।
गुड लक का प्रतीक मानी जाती है रंगोली
दिवाली के मौके पर सिर्फ घरों में ही नहीं बल्कि ऑफिसों में भी रंगोली बनायी जाती है और ऐसा माना जाता है कि रंगोली गुड लक का प्रतीक है और मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का स्वागत करने और उन्हें प्रसन्न करने के इरादे से रंगोली बनायी जाती है। जहां तक रंगोली डिजाइन्स की बात है तो आप फ्लोरल डिजाइन की रंगोली बना सकती हैं, ज्योमेट्रिक शेप्स बना सकती हैं और यहां तक की भगवान की प्रतिमा या दीया और मोर भी रंगोली डिजाइन के लिए काफी फेमस है।
फूलों से बनी रंगोली
अगर आप जल्दी और बेहद आसानी से बनने वाली रंगोली डिजाइन ढूंढ रही हैं तो फूलों से बनी यह रंगोली आपके लिए परफेक्ट है। इस डिजाइन के लिए आपको थोड़े बहुत कलर्स के अलावा गेंदे का फूल, गुलाब का फूल और दीयों की जरूरत है। तस्वीर में दिखाई गई डिजाइन के हिसाब से आप भी बड़ी आसानी से यह रंगोली बना सकती हैं।

गणेश रंगोली
रंगोली के सबसे फेमस डिजाइन्स में से एक है भगवान गणेश की डिजाइन वाली रंगोली। आप चाहें तो पहले किसी पेंसिल या स्केच पेन की मदद से डिजाइन को आउटलाइन कर बना लें उसके बाद सफेद रंग से बॉर्डर या आउटलाइन बना लें। इसके बाद आप अपने पसंद के रंगों के हिसाब से रंगोली में रंग भर लें।
पीकॉक रंगोली
रंगोली का एक और फेमस और पॉप्युलर डिजाइन है पीकॉक या मोर रंगोली। इस डिजाइन में एक से बढ़कर एक बोल्ड और ब्राइट कलर्स यूज होते हैं। इस रंगोली के लिए भी आप पहले स्केच ड्रॉ कर सकती हैं और उसके बाद बॉर्डर बनाकर कलर्स भर सकती हैं।

मोरपंख रंगोली
अगर आपको लगता है कि आपकी ड्रॉइंग इतनी अच्छी नहीं है कि आप खूबसूरत मोर ड्रॉ कर सकें तो आप मोर पंख वाली रंगोली ट्राई कर सकती हैं। इस खास डिजाइन के लिए आप ब्लू और ग्रीन कलर यूज कर सकती हैं। साथ ही डिजाइन बनाने के लिए अपनी उंगलियों का इस्तेमाल कर सकती हैं।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *