uncle Gave painful death to innocent niece  Smothered her throat tightened it with a cloth

Uncle Gave Painful Death To Innocent Niece  smothered Her Throat Tightened It With A Cloth – Amar Ujala Hindi News Live

[ad_1]

चाचा ने मासूम का घोंटा गला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के बाह क्षेत्र के गांव फरैरा से छह साल की बालिका का अपहरण रिश्ते के चाचा अमित ने साझीदार के साथ मिलकर फिरौती की रकम से कर्ज चुकाने के लिए किया था। अपहरण के बाद बच्ची के शोर मचाने पर दोनों घबरा गए थे। सरसों के खेत में ले जाकर गला घोंट दिया था। एक बार हाथों से गला दबाया। उसके छटपटाने पर गले में कपड़े से कस दिया था, जिससे बच्ची की जान चली गई। हत्या कर आरोपी परिवार के साथ तलाशने का नाटक कर रहा था। फोन कर फिरौती की मांग करता रहा था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

फरैरा गांव निवासी हरेंद्र सिंह स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। उनकी 6 साल की बेटी पल्लवी का 18 मार्च की दोपहर 3 बजे अपहरण किया गया था। 19 मार्च को परिजन से 6 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। पुलिस ने बुधवार रात को दो आरोपी अमित और निखिल को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर गांव से 1.5 किलोमीटर दूर सरसों के खेत से शव बरामद कर लिया था। डीसीपी अतुल शर्मा ने बताया कि आरोपी अमित और निखिल को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। विवेचना की जा रही है।

 

[ad_2]

Source link