Videha Nandani Sharan Maharaj passes away in Badaun

Videha Nandani Sharan Maharaj Passes Away In Badaun – Amar Ujala Hindi News Live

[ad_1]

संत विदेह नंदनी शरण महाराज के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के सोई आश्रम के विदेह नंदनी शरण महाराज का शनिवार सुबह करीब पांच बजे बरेली में उपचार के दौरान निधन हो गया। पांच दिन पहले अचानक उनकी तबीयत खराब हुई थी। उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें बरेली के रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां सुबह पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

विदेह नंदनी शराण महाराज 75 साल के थे। वह करीब 30 साल पहले सोई आए थे और यहां आश्रम बनाया था। उनके आश्रम ऋषिकेश और हरिद्वार में भी हैं। वह हनुमान जी के अनंत भक्त थे। उनके शिष्यों और भक्तों का कहना कि विदेह नंदनी शरण महाराज सिद्ध पुरुष थे। उनकी शरण में जो आया था। वह कभी खाली हाथ नहीं गया। 

अब तक उनके यहां तमाम बड़े अधिकारी और नेता आशीर्वाद लेने आ चुके हैं। शनिवार सुबह जब लोगों ने उनके निधन की खबर सुनी तो आश्रम पर भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। उनके शिष्य संत शरण महाराज ने बताया कि महाराज जी को अयोध्या में समाधि दी जाएगी। उनके शरीर को अयोध्या ले जाने की तैयारी चल रही है। 

[ad_2]

Source link