[ad_1]
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर चल रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 25 फरवरी सुबह प्रियंका गांधी संग शहर में पहुंचेंगे। इसे लेकर कांग्रेस स्तर से देर रात तक तैयारियां होती रहीं। वहीं पुलिस प्रशासनिक स्तर से भी सुरक्षा व यातायात प्रबंध पर काम किया जाता रहा। इधर, पार्टी के कई दिग्गज नेताओं का देर रात शहर में पहुंचना शुरू हो गया था। स्थानीय स्तर पर नेतागण यात्रा के स्वागत के लिए भीड़ जुटाने में लगे रहे।
यह यात्रा 24 फरवरी रात में बुलंदशहर के पंड्रावल में रुकेगी। वहां से सुबह आठ बजे अलीगढ़ के लिए रवाना होगी। अनूपशहर रोड से जवां के रास्ते साढ़े आठ बजे यात्रा जमालपुर पुल पर पहुंचेगी। वहां से दोनों नेता रोड शो के जरिये एक घंटे में शमशाद मार्केट तक आएंगे। यहां खुली जीप से ही जनता को संबोधित करने के बाद गाड़ियों में सवार होकर तस्वीर महल, जेल पुल, जीटी रोड, सारसौल के रास्ते हाथरस को रवाना हो जाएंगे। इस यात्रा के आगमन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक विवेक बंसल, योगेश दीक्षित, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रतिमा सिंह, श्यौराज जीवन, महानगर अध्यक्ष अनवर अकील, अजय शर्मा, तारिक गांधी, सेवादल जिलाध्यक्ष आलोक गौड़, रूपेश पाठक, अमित उपाध्याय रिंकू, सागर सिंह तोमर तैयारियों में लगे हुए हैं। पुलिस प्रशासन के स्तर से अलग सुरक्षा व यातायात व्यवस्था प्रबंधन किया जा रहा है। इधर, देर रात प्रदेश व राष्ट्रीय कमेटी के कई नेता अलीगढ़ पहुंच गए थे।
नहीं आया एएमयू में चादरपोशी का कार्यक्रम
कांग्रेस से जुड़े एएमयू के छात्रों का खेमा यह चाह रहा था कि राहुल गांधी जब एएमयू के निकट से गुजर रहे हैं तो वे एएमयू में सरसैयद की मजार पर चादर पोशी करते हुए जाएं। इसे लेकर एएमयू छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष व एआईसीसी सदस्य माजिन जैदी ने रूट प्लान बनाने आई टीम के समक्ष प्रस्ताव भी रखा था। मगर शनिवार देर रात तक इस तरह का कोई कार्यक्रम नहीं आया है। इसे लेकर माजिन जैदी ने कहा है कि वे व उनके साथी छात्र यही चाहते थे। मगर अभी तक कोई कार्यक्रम नहीं आया है।
[ad_2]
Source link