Teenage girls fell into boiling oil from pan in Agra ten people got badly burnt

Teenage Girls Fell Into Boiling Oil From Pan In Agra Ten People Got Badly Burnt – Amar Ujala Hindi News Live

[ad_1]

खौलता तेल
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में दुल्हन की विदाई के वक्त दर्दनाक हादसा हो गया। हलवाई की कड़ाही पर खौल रहे तेल में दो किशोरियां गिर पड़ीं। इससे वह बुरी तरह झुलस गईं। छीटें आसपास खड़े लोगों पर पड़े तो वह चीख पड़े। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। करीब 10 लोग झुलस गए। लोंगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के नगला फकीरचंद में सोमवार की है। यहां के निवासी देवीलाल की बेटी शिवानी की चार फरवरी को शादी थी। विवाह समारोह के बाद सोमवार को दुल्हन की विदाई की तैयारियां चल रही थीं। हलवाई बरातियों के लिए नाश्ता बना रहे थे। 

भरभराकर गिर पड़ा छज्जा

घर के छज्जे पर कविता और अंजलि खड़ी थीं। नीचे हलवाई तेल खौला रहा था। अचानक छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। दोनों किशोरियां तेल में गिरीं तो चीख पड़ी। आसपास खड़े लोगों पर छींटे पड़ने से सभी चीखने लगे। मौके पर भगदड़ मच गई। झुलसे हुए लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[ad_2]

Source link