Ram Mandir Ayodhya News Live Pran Pratishtha Ram Temple Consecration Ceremony 22 January Guest List – Amar Ujala Hindi News Live

[ad_1]

08:09 PM, 13-Jan-2024

बंगलुरु में एक कलाकार ने बनाई भगवान राम की रंगोली

कर्नाटक के बंगलुरु में एक कलाकार अक्षय जलिहाल ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भगवान राम की रंगोली बनाई है।

 

07:18 PM, 13-Jan-2024

जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और अमित शाह को मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को मिला है। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह को भी प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिला है। विहिप कार्याध्यक्ष आलोक कुमार,नृपेंद्र मिश्रा ने निमंत्रण दिया है।

07:13 PM, 13-Jan-2024

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को प्राण प्रतिष्ठा का न्योता

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को प्राण प्रतिष्ठा का न्योता

06:34 PM, 13-Jan-2024

नेपाल में जानकी मंदिर के मुख्य पुजारी को मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता

नेपाल के जनकपुर में स्थित जानकी मंदिर के मुख्य पुजारी राम तपेश्वर दास ने कहा कि कई दशकों के बाद श्रीराम के मंदिर की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही हैं। बीते दशकों में ऐसा वक्त कभी नहीं आया और न ही भविष्य में फिर ऐसा मौका आएगा। हमें राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला है। हमनें पहले ही राम मंदिर के लिए उपहार भेज दिए हैं। हम कार्यक्रम में समय से पहले शामिल होंगे। 

06:26 PM, 13-Jan-2024

BHU के विशेषज्ञों की देखरेख में राममंदिर के अंदर-बाहर लग रहीं 1000 मूर्तियां

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के प्रतिमा विज्ञानियों की देखरेख में अयोध्या के भव्य राम मंदिर में मूर्तियां लगाई जा रही हैं। सभी मूर्तियां शास्त्र सम्मत रहें, इसे सुनिश्चित किया जा रहा है। भूतल पर जो मंदिर बना है, उसके आंतरिक और बाहरी हिस्से में छोटी-बड़ी करीब एक हजार से ज्यादा मूर्तियां लगी हैं। हर खंभे पर आठ देवताओं की मूर्तियां लगाई गई हैं। पिलर पर छह से सात इंच, पिलर के ऊपर एक से डेढ़ फुट और आंतरिक हिस्से में कई जगह चार फुट की मूर्तियां लगी हैं।

06:14 PM, 13-Jan-2024

श्री लंका से चांदी की चरण पादुका लेकर चित्रकूट पहुंचे राम भक्त

श्री लंका से राम गमन मार्ग होते हुए मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट राम भक्त पहुंचे। ये राम भक्त चांदी की चरण पादुका लेकर पहुंचे हैं। ये सभी लोग चित्रकुट से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

06:00 PM, 13-Jan-2024

कल अयोध्या दौरे पर रहेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एक बार फिर अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर में मेले का शुभारंभ करने के बाद योगी अयोध्या पहुंचेंगे। यहां सीएम  हनुमानगढ़ी, राम लला के दर्शन करेंगे। साथ ही लता मंगेशकर चौक के पास सफाई अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा सीएम योगी डिजिटल टूरिस्ट ऐप को भी लॉन्च करेंगे। हीं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 

05:33 PM, 13-Jan-2024

तीन ट्रकों से अयोध्या जाएगा भगवान महाकाल का लड्डू

अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 को भव्य समारोह के रूप में आयोजित होने जा रहा है। इस समारोह में बाबा महाकाल के लड्डू प्रसाद अयोध्या भेजे जा रहे हैं। बता दें कि जिसकी तैयारी जोरों शोर से चल रही है। प्रसाद को लेकर लड्डू बनाने वाले कारीगर भी बढ़ा दिए गए हैं, 16 जनवरी से यह लड्डू ट्रक में रखकर अयोध्या भेजे जाएंगे।

04:36 PM, 13-Jan-2024

नेपाल से पदयात्रा कर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने अयोध्या पहुंचेंगे सगे भाई

नेपाल से पैदल यात्रा कर दो सगे भाई प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने उत्तर प्रदेश के अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर में पहुंचेंगे। इन दोनों भाइयों का लोग जगह-जगह स्वागत कर रहे हैं। दोनों भाई प्रतिदिन 30 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं जो 21 जनवरी को अयोध्या में पहुंच जाएंगे और 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे।

04:35 PM, 13-Jan-2024

राम ने पिता की आज्ञा का पालन कर पिता-पुत्र के संबंधों को दी नई ऊंचाई

प्रभु श्रीराम अयोध्या के राजा और दशरथ के पुत्र ही नहीं हैं, वह अगम-अगोचर, जाति, वर्ग से परे हैं। राम को देखने के लिए आंखें होनी चाहिए। मुझे अच्छी तरह याद है , जब बचपन में दादी राम नाम की औषधि से हर रोग-दुख को दूर कर दिया करती थीं। चाहे बुखार हो या सिर दर्द, रामनाम का उपचार सबसे सहज, सरल और विश्वसनीय हुआ करता था। वह राम मेरे जीवन के आधार हैं। वह विविध रूपों में अपनी लीलाओं के जरिए आदर्श स्थापित करने वाले परमात्मा हैं।

04:12 PM, 13-Jan-2024

घर पर पड़ी थी लाश फिर भी कारसेवकों को कराया भोजन

हिंदू संगठनों ने 30 अक्तूबर 1990 को अयोध्या में रामजन्म भूमि पर कारसेवा करने का ऐलान कर प्रदेश सरकार को खुली चुनौती दी थी। मुलायम सिंह यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने हिंदू संगठनों और भाजपा की चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा था कि बाबरी ढांचे को कारसेवकों के छूने की बात कौन कहे परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। उसके बाद कारसेवकों ने वहां जाने की रणनीति बनाई।

03:50 PM, 13-Jan-2024

सचिन तेंदुलकर को मिला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता

सचिन तेंदुलकर 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे और प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। सचिन के अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा के भी इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। 

03:11 PM, 13-Jan-2024

दुल्हन की तरह सज रही है यूपी की राजधानी

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में आने वाले मेहमानों को लखनऊ से होकर गुजरना होगा। इसके लिए शहर पूरी तरह से तैयार है। रंग-रोगन से लेकर रोशनी तक पर काम हो रहा है। साफ-सफाई के साथ शहर रंग-बिरंगी झालरों में नहा रहा है। शुक्रवार को अयोध्या रोड पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोलों पर रंगीन स्पाइरल लाइटों को लगा दिया है।

02:21 PM, 13-Jan-2024

रावण के मंदिर में भी गूंजेंगे श्रीराम के जयकारे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को जब अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे तो रावण का मंदिर भी जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठेगा। नोएडा के बिसरख क्षेत्र में बना मंदिर लंका के राजा रावण को समर्पित है। स्थानीय लोक कथाओं के अनुसार, बिसरख रावण का जन्म स्थान है। बिसरख में लंकापति रावण के इस मंदिर में भगवान शिव, पार्वती और कुबेर की मूर्तियां भी हैं। रावण मंदिर के पुजारी महंत रामदास ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मंदिर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी जोरों पर हैं। 

01:46 PM, 13-Jan-2024

मायावती को मिला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए उन्हें निमंत्रण भेजा गया है। विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा गया है। विहिप के अनुसार, उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है लेकिन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी।



[ad_2]

Source link