Teacher was shot dead police reached Dholpur in search of the killer

आगरा:गोली मारकर हुई थी शिक्षक की हत्या, हत्यारे की तलाश में धौलपुर पहुंची पुलिस – Teacher Was Shot Dead Police Reached Dholpur In Search Of The Killer

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के खेरागढ़ के गांव लालपुर में शिक्षक अनिल राजपूत की हत्या गोली मारकर की गई थी। पुलिस पहले चाकू से गोदकर हत्या मानकर चल रही थी। मगर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि हुई। उधर, हत्यारोपी हाथ नहीं आया है। उसकी तलाश में पुलिस धौलपुर पहुंची है। उसके परिचितों से भी पूछताछ की है।

धौलपुर के थाना सदर क्षेत्र में रहने वाले अनिल राजपूत की हत्या बुधवार को खेरागढ़ के गांव लालपुर में कर दी गई थी। शव एक खेत में पड़ा मिला था। पेट पर घाव था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अनिल गांव में अपनी परिचित महिला से मिलने आया था। तभी महिला का पति कमलेश सब्जी काटने का चाकू लेकर अनिल के पीछे दौड़ा था। खेत में अनिल की हत्या कर दी गई थी।

मामले में हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गोली लगना आया है। मृतक के परिजन ने बताया कि अनिल अपनी चचेरी बहन से मिलने आता था। इससे पति शक करता था। उस पर तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाता था। इस कारण ही पत्नी से भी विवाद होता था। आरोपी के धौलपुर में होने की जानकारी मिली है। इस पर पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन वो हाथ नहीं आ सका है।

 

[ad_2]

Source link