Girl drowned in Yamuna while taking bath in Mathura

Mathura:नहाते समय यमुना में डूब गई युवती, स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी; घर में मची चीख पुकार – Girl Drowned In Yamuna While Taking Bath In Mathura

[ad_1]

मथुरा में उफान पर यमुना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को एक युवती यमुना में डूब गई। घर वालों को जानकारी मिली तो चीख पुकार मच गई। परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।

घटना महावन थाना क्षेत्र के यमुना घाट पर हुई। थाना क्षेत्र के हवीपुर गांव निवासी खजान सिंह की बेटी रचना (18) मिट्टी लेने के लिए यमुना किनारे गई थी। यहां पहुंचने पर वह नहाने के उद्देश्य से नदी में घुस गई। कुछ ही देर में वह गहराई में जाने से डूबने लगी। मौजूद लोगों ने देखा तो शोर मचाया। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: ‘बेटा मैं मरने जा रही हूं…और मां ने कर ली आत्महत्या’, फोन पर मौत की आहट सुनकर भी कुछ न कर सका पुत्र

शोर सुनकर आसपास के लोग भागते हुए पहुंचे। उन्होंने युवती को बचाने का प्रयास किया लेकिन बहाव तेज होने के चलते वह बह गई। खबर मिली तो परिजन भी भागते हुए पहुंचे। परिजन का रो-रेकर बुरा हाल है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। 

[ad_2]

Source link