Jalaun: Accused released on bail threw inflammable substance on teenager

Jalaun:जमानत पर छूटे आरोपी ने किशोरी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका, जांच में जुटी पुलिस – Jalaun: Accused Released On Bail Threw Inflammable Substance On Teenager

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


जालौन जिले में जमानत पर जेल से छूटकर आए छेड़छाड़ के आरोपी ने किशोरी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे उसका हाथ झुलस गया। किशोरी की मां ने बेटी पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इकहरा निवासी मान सिंह पर एक महिला ने 14 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया था।

पुलिस ने जब रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो महिला ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में 15 जून को पुलिस ने मान सिंह को जेल भेज दिया था। दो दिन पूर्व वह जमानत पर छूटकर गांव आया था। महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह उनकी बेटी घर के बाहर बैठी थी। तभी मान सिंह व महाराज सिंह वहां आ गए और बेटी के साथ गाली-गलौज करते हुए बेटी के मुंह पर तेजाब फेंक दिया।

[ad_2]

Source link