Bride refuses to marry after seeing drunken groom in Kushinagar

Up:स्टेज पर जयमाल के दौरान अचानक चीखते हुए रो पड़ी दुल्हन, दूल्हे ने की ये शर्मनाक हरकत; थाने पहुंचा परिवार – Bride Refuses To Marry After Seeing Drunken Groom In Kushinagar

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर के सेवरही थाना इलाके के तिवारीपट्टी गांव में शुक्रवार की शाम आई बरात में जयमाल के दौरान शराब के नशे में दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद रातभर पंचायत चली। बात नहीं बनी तो पुलिस दूल्हे को थाने लेकर गई। 

शनिवार को दोपहर बाद करीब दो बजे लड़की पक्ष की तरफ से खर्च की गई रकम लड़के पक्ष की तरफ से वापस करने पर बरात लौट पाई। तिवारी पट्टी गांव में शुक्रवार की शाम को बिहार प्रांत के भुआलपट्टी गांव से बरात आई थी। लड़की पक्ष की तरफ से बरातियों की आवभगत की गई। 

द्वारपूजा के पश्चात जयमाल की तैयारी शुरू हुई। दूल्हा के जयमाल स्टेज पर पहुंचने के थोड़ी ही देर बाद दुल्हन भी अपनी सहेलियों के साथ स्टेज पर पहुंची। दूल्हा-दुल्हन के हाथ में जयमाला दी गई। इसी दौरान दुल्हन ने दूल्हे को शराब के नशे में स्टेज पर डगमगाते देखा। इस पर दुल्हन ने वरमाला डालने से इंकार कर दिया और रोने लगी।

[ad_2]

Source link