शामली पुलिस।

Shamli News:हत्यारोपी को गिरफ्तार करने आई हरियाणा पुलिस के साथ मारपीट-अभद्रता, पिस्टल छीनी – Shamli News: Haryana Police Who Came To Arrest The Murderer Were Assaulted, Pistol Snatched

[ad_1]

शामली पुलिस।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में झिंझाना थानाक्षेत्र  में पहुंची हरियाणा पुलिस के साथ मारपीट कर पिस्टल छीन ली गई। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया। 

जानकारी के अनुसार झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव केरटू में हत्यारोपी को गिरफ्तार करने पहुंची हरियाणा पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीण द्वारा किए गए हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी की पिस्टल भी ग्रामीणों ने छीन ली।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live:  मोहिउद्दीनपुर में बनेगा आरओबी, 138 परियोजनाओं का आज होगा शिलान्यास

स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि हरियाणा पुलिस अब स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गांव में दबिश दे रही है।

वहीं इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में ग्रामीण सादा कपड़े पहने हरियाणा पुलिस को गाड़ी से उतारकर मारपीट कर रहे हैं। 

 

बताया  गया कि हरियाणा पुलिस केरटू गांव में जबरदीन नाम के आरोपी को हत्या के मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी। सभी पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में थे। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की पिस्टल भी ग्रामीणों ने छीन ली। अब सीओ अमरदीप मौर्य के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस गांव में दबिश दे रही है।

[ad_2]

Source link