अलीगढ़ में शुरू हुई 142वीं नुमाइश, हुआ रंगारंग उद्घाटन, देखिए कैमरे की नजर से – 142nd Exhibition Started In Aligarh Colorful Inauguration

[ad_1]

अलीगढ़ की नुमाइश शुरू हो गई। इस बार नुमाइश 22 फरवरी तक चलेगी। नुमाइश को अलीगढ़ महोत्सव 2023 का नाम दिया गया है। नुमाइश के मुक्ताकाश, कृष्णांजलि और कोहिनूर मंच पर रंगारंग कार्यक्रम भी शुरू हो गए।

यूपी के कैबिनेट मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य सुरेश कुमार खन्ना ने 142 वीं राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी का मंत्री बेसिक शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह एवं राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति में मित्तल द्वार पर फीता काटकर और सफेद कबूतर उड़ाकर उद्घाटन किया।

उद्योग मंडप एवं कृषि कक्ष का सह प्रभारी केन्द्रीय कार्यक्रम बैठक भाजपा आरपी सिंह, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से फीता काटा। पलवल होडल के ब्रजलोक कलाकारों में ढोल की थाप और नगाड़े की आवाज पर अतिथियों का स्वागत किया। 

नुमाइश में आर पी सिंह, मंडलायुक्त, डीएम, एडीएम ने भी ढोल एवं नगाड़े को बजाकर जनपदवासियों के मध्य ’’अलीगढ़ महोत्सव’’ का आगाज किया।

पहली बार नुमाइश में पूरी रामायण को एक नृत्य नाटिका के रूप में बड़े ही मनमोहक तरीके से प्रस्तुत किया गया। राम जन्म से लेकर रावण को मारने तक की भव्य  मंचन किया गया।

[ad_2]

Source link