[ad_1]
हाइलाइट्स
अयोध्या नगर निगम की सीट इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है
नगर निगम की सीट महिला के लिए रिज़र्व होने के बाद नेताओं की पत्नियां मैदान में उतरने को बेताब
UP Nikay Chunav: अयोध्या में शहर की सरकार अब आधी आबादी के होने वाली है. अयोध्या नगर निगम महिला सीट होने के बाद पूरा नगर निगम क्षेत्र महिला प्रत्याशियों के पोस्टर, बैनर और होर्डिंग से पट गई है. जो महिलाएं कभी हासिए पर होती थीं, आज वह फ्रंट पर आ गई है. अयोध्या नगर निगम महिला सीट होने के बाद सभी पार्टियों की नेताओं की पत्नियां या नेत्री टिकट के लिए पार्टी नेतृत्व से गुजारिश कर रही हैं. सबसे लंबी लिस्ट भारतीय जनता पार्टी में है.
पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़े नेताओं की पत्नियां भी दावेदारी जता रही हैं. बीजेपी से महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ ममता पांडे, महापौर की पत्नी बंदना उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र की पत्नी सुनीता मिश्रा, बीजेपी नेता बद्री तिवारी की पत्नी संगीता तिवारी, डीपुल पांडे की पत्नी आशा पांडे, नगरपालिका के उपाध्यक्ष रही बीना सोनकर, महंत गिरीश पति त्रिपाठी की पत्नी राज लक्ष्मी त्रिपाठी, शरद पाठक बाबा की पत्नी अनीता पाठक व मंदिर समर्थक मुस्लिम बबलू खान की पत्नी भी बीजेपी से दावेदारी कर रही हैं.
सपा और कांग्रेस से इनकी दावेदारी
तो वहीं समाजवादी पार्टी से पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे की पत्नी अति पांडे, मनोज जयसवाल की पत्नी कंचन जयसवाल व कांग्रेस से कंचन दुबे टिकट की दावेदारी कर रही है. अब देखना यह होगा कि राजनीतिक पार्टियां किसी महिला नेता को टिकट देती हैं या फिर अयोध्या नगर निगम पर खड़ाऊ राज स्थापित होगा.
आपके शहर से (अयोध्या)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ayodhya latest news, UP latest news
FIRST PUBLISHED : December 14, 2022, 07:37 IST
[ad_2]
Source link