पटना में फेसबुक फ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

पटना। शर्मनाक खबर राजधानी पटना से आयी है। यहां एक नाबालिग लड़की को फेसबुक पर फ्रेंड बनाना और उससे मिलने आना काफी महंगा पड़ गया है। लड़की के फेसबुक फ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। मामला दानापुर थाने में शुक्रवार को दर्ज कराया गया है।
पीड़िता ने तीन युवकों को आरोपित बनाया है। पीड़िता ने पवन, सूरज और मंतोष के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पीड़िता किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करती है। इस दौरान उसकी दोस्ती फेसबुक पर मंतोष कुमार से हुई। दोनों के बीच मैसेंजर पर चैटिंग भी शुरू हुई।

पीड़िता ने बताया कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद मंतोष उसे दानापुर थाना इलाके के ऊर्जा नगर स्थित अपने दोस्त सूरज के पास ले गया था। जहां फेसबुक फ्रेंड बने मंतोष ने अपने साथी सूरज के साथ नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद पीड़िता को पटना के सगुना मोड़ पर लाकर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया।